गुरु पूर्णिमा पर ब्रज महिला मंडल ने निकाली भव्य निशान यात्रा, दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान

गुरु पूर्णिमा पर ब्रज महिला मंडल ने निकाली भव्य निशान यात्रा, दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान

गुरु पूर्णिमा पर ब्रज महिला मंडल ने निकाली भव्य निशान यात्रा, दादाजी महाराज को अर्पित किए निशान

खंडवा: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर ब्रज महिला मंडल द्वारा भक्ति और श्रद्धा के साथ निशान यात्रा का आयोजन किया गया। देवशयनी एकादशी के दिन निकाली गई इस यात्रा में बड़ी संख्या में मंडल की महिलाएं शामिल हुईं।

निशान यात्रा ब्रज नगर स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए धूनीवाले दादाजी महाराज के दरबार पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने दादाजी महाराज को निशान अर्पित कर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन लगातार 15वें वर्ष किया जा रहा है। हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्रज महिला मंडल द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ निशान यात्रा निकाली जाती है।

यात्रा के दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन करते हुए माहौल को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में मंडल की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गुरु पूर्णिमा पर्व को श्रद्धा के साथ मनाया।