खंडवा: गुरु पूर्णिमा पर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बालाजी ग्रुप छैगांवमाखन ने विशेष तैयारियां की हैं। दादाजी धाम पहुंचने वाले भक्तों के लिए ग्रुप की ओर से भंडारे और पेयजल की व्यवस्था की जाएगी।
बालाजी ग्रुप के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दादाजी धाम पहुंचते हैं। उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए छैगांवमाखन स्थित दिव्य बालाजी नगर में सेवा कार्य आयोजित किया जाएगा।
इसके साथ ही 81 फीट ऊंची बालाजी भगवान की प्रतिमा के समीप स्थित दिव्य दर्शन मॉल और आरजी-11 मॉल में भी श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
आयोजकों ने बताया कि पर्व के दौरान आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए भोजन और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बालाजी ग्रुप ने श्रद्धालुओं से इस सेवा आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
