नाविक, एसडीईआरएफ जवान और फोटोग्राफर बने फरिश्ता, नर्मदा में डूब रहे 5 लोगों की बचाई जान

नाविक, एसडीईआरएफ जवान और फोटोग्राफर बने फरिश्ता, नर्मदा में डूब रहे 5 लोगों की बचाई जान

नाविक, एसडीईआरएफ जवान और फोटोग्राफर बने फरिश्ता, नर्मदा में डूब रहे 5 लोगों की बचाई जान

ओंकारेश्वर (खंडवा)। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में शुक्रवार सुबह नर्मदा नदी में डूब रहे पांच श्रद्धालुओं को समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया। बढ़े हुए जलस्तर के बावजूद श्रद्धालुओं के गहरे पानी में उतरने से यह हादसा हुआ, लेकिन नाविकों, एसडीईआरएफ (SDERF) के जवानों और एक स्थानीय फोटोग्राफर की तत्परता से सभी की जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रद्धालु नर्मदा नदी में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव में फंसकर डूबने लगे। मौके पर मौजूद नाविकों ने स्थिति को भांपते ही एसडीईआरएफ के जवानों और स्थानीय फोटोग्राफर के साथ बिना देर किए नदी में छलांग लगा दी।

संयुक्त प्रयास से सभी पांच श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है, इसलिए निर्धारित सुरक्षा सीमाओं का पालन करें और गहरे पानी में उतरने से बचें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।