खंडवा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा विभाग की ओर से 2 अगस्त को सूरजकुंड स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शिक्षक गरिमा शिविर एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिले के शिक्षकों को भारतीय संस्कृति, नैतिक शिक्षा और संस्कार निर्माण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से शिक्षकों को संस्कृति ज्ञान परीक्षा और उससे जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी भी दी जाएगी।
आयोजन में जिला शिक्षा अधिकारी बलवंत पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। गायत्री परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को भारतीय संस्कृति एवं संस्कार आधारित शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में जिले के शिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी और गायत्री परिवार के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
