ओंकारेश्वर: तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार सुबह नियमित पूजन-अर्चन करने वाले पंडितों के प्रवेश को लेकर विवाद की स्थि
ओंकारेश्वर: तीर्थनगरी ओंकारेश्वर स्थित भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार सुबह नियमित पूजन-अर्चन करने वाले पंडितों के प्रवेश को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। सुबह करीब 9 बजे के बाद मंदिर परिसर में जाने से कई पंडितों को रोक दिया गया।
बताया जा रहा है कि मंदिर में नियमित पूजा-पाठ करने वाले पंडित जब परिसर में प्रवेश करने पहुंचे तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। प्रवेश रोके जाने के बाद पंडितों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की।
पंडितों का कहना है कि वे लंबे समय से मंदिर में नियमित पूजन-अर्चन की सेवाएं देते आ रहे हैं। अचानक प्रवेश पर रोक लगाए जाने से उनकी धार्मिक सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। मामले को लेकर उन्होंने जिला प्रशासन से समाधान की मांग की है।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद पंडितों ने कलेक्टर से गुहार लगाई है। उन्होंने मंदिर परिसर में प्रवेश व्यवस्था को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाने और नियमित पूजा व्यवस्था को सुचारु रखने की मांग की।
मंदिर प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है और प्रवेश व्यवस्था को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की तैयारी में है।
ति बन गई। सुबह करीब 9 बजे के बाद मंदिर परिसर में जाने से कई पंडितों को रोक दिया गया।