खंडवा। इंदौर में आयोजित महिला मध्यप्रदेश योद्धा कुश्ती चैंपियनशिप में खंडवा की पहलवान माधुरी पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। माधुरी ने 53 किलो वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर खंडवा का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में प्रदेशभर से महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच माधुरी पटेल ने अपनी प्रतिभा और दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
माधुरी की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, परिवारजनों और शहरवासियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता को खंडवा के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।
माधुरी पटेल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस जीत से जिले के युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
