रामनगर चौकी पुलिस को सफलता, चोरी की 15 हजार रुपये की वॉशिंग मशीन बरामद

रामनगर चौकी पुलिस को सफलता, चोरी की 15 हजार रुपये की वॉशिंग मशीन बरामद

रामनगर चौकी पुलिस को सफलता, चोरी की 15 हजार रुपये की वॉशिंग मशीन बरामद

खंडवा। थाना कोतवाली की रामनगर चौकी पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई वॉशिंग मशीन बरामद की है। बरामद वॉशिंग मशीन की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, खंडवा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, अपहरण और गुंडा बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रामनगर चौकी पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा किया।

24 जून 2026 को फरियादिया लता पति राजू सोलंकी निवासी चिराखदान ने रामनगर चौकी थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय अज्ञात बदमाश ने घर का दरवाजा खोलकर अंदर रखी वॉशिंग मशीन चोरी कर ली।

फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 387/26 के तहत धारा 331(3), 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी भारत पिता प्रताप पचावे, निवासी चिरागदान को गिरफ्तार किया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की गई वॉशिंग मशीन बरामद की गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य, उप निरीक्षक राजू पाटिल, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र मंडलोई, प्रधान आरक्षक महेश राठौर, राजेंद्र डांगरे, पंकज तोंडावद, आरक्षक नितिन, शुभम और विजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।