जंतर-मंतर कार्रवाई के विरोध में खंडवा में NSUI का प्रदर्शन

जंतर-मंतर कार्रवाई के विरोध में खंडवा में NSUI का प्रदर्शन

जंतर-मंतर कार्रवाई के विरोध में खंडवा में NSUI का प्रदर्शन

खंडवा। जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई एवं लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) खंडवा द्वारा मंगलवार को विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

NSUI कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ–छात्र अधिकार बचाओ” के नारे के साथ एसएन कॉलेज के सामने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। संगठन ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे छात्रों और युवाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

प्रदर्शन में कांग्रेस कमेटी, जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस, ब्लॉक पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, NSUI कार्यकर्ताओं सहित छात्र-छात्राओं और विभिन्न संगठनों के लोगों से शामिल होने की अपील की गई थी।

NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने छात्र एकता और लोकतंत्र के समर्थन में नारे लगाए।