खंडवा। नगर पालिक निगम के सभागृह में नवनियुक्त आठ एल्डरमैनों के स्वागत एवं सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी एल्डरमैनों का पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया।
सम्मानित किए गए एल्डरमैनों में शारदा तांदले, तजेन्द्र बाथम, स्वर्णजीत सिंह चड्ढा, डॉ. शिवशंकर गुर्जर, लोकेन्द्र सिंह गौड़ और महेश चौधरी सहित अन्य नवनियुक्त सदस्य शामिल रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और निगम अधिकारियों ने सभी एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान नगर विकास, जनहित के कार्यों और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ
