12 दिन बाद मेहरबान हुए बादल, खंडवा में झमाझम बारिश से मिली राहत

12 दिन बाद मेहरबान हुए बादल, खंडवा में झमाझम बारिश से मिली राहत

12 दिन बाद मेहरबान हुए बादल, खंडवा में झमाझम बारिश से मिली राहत

खंडवा। लंबे इंतजार के बाद सोमवार रात खंडवा में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी। करीब 12 दिन के अंतराल के बाद हुई बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई, वहीं खेतों में खड़ी फसलों के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हुई।

सोमवार रात करीब सवा 8 बजे बारिश शुरू हुई। पहले हल्की फुहारें पड़ीं, जिसके बाद करीब एक घंटे तक अच्छी बारिश हुई। तेज बारिश के साथ मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

पिछले 12 दिनों से जिले में बारिश नहीं होने के कारण दिन में तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही थी। वहीं खेतों में नमी की कमी से किसान भी चिंतित थे। सोमवार रात हुई बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली और फसलों को आवश्यक नमी मिल गई।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से जिले में फिर तेज बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है।