खंडवा: गोल्डन गर्ल माधुरी पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, सम्मानित

खंडवा: गोल्डन गर्ल माधुरी पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, सम्मानित

खंडवा: गोल्डन गर्ल माधुरी पटेल ने जीता स्वर्ण पदक, सम्मानित

खंडवा। ग्राम बोरगांव खुर्द स्थित श्री कृष्णा व्यायामशाला की प्रतिभाशाली महिला पहलवान माधुरी पटेल ने इंदौर में आयोजित महिला मध्यप्रदेश योद्धा कुश्ती चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

माधुरी पटेल, जो कुश्ती कोच जगदीश पटेल की शिष्या हैं, ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा। उनकी इस सफलता पर सोमवार को खंडवा महापौर अमृता यादव, बीजेपी नेता अमर यादव, नेत्री शारदा तांदले, निगम अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई।

ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने माधुरी की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।