भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनने पर सागर आरतानी का सिंधी समाज ने किया भव्य अभिनंदन

भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनने पर सागर आरतानी का सिंधी समाज ने किया भव्य अभिनंदन

भाजयुमो जिला अध्यक्ष बनने पर सागर आरतानी का सिंधी समाज ने किया भव्य अभिनंदन

खंडवा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष पद पर धूमकेतु सागर आरतानी की नियुक्ति पर सिंधी समाज ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाज के प्रतिनिधिमंडल ने इसे पूरे सिंधी समाज के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

सिंधी समाज के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर सागर आरतानी के निवास पहुंचा। इस दौरान समाज की ओर से उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर पंचायत अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी एवं कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन दीवान ने कहा कि सागर आरतानी की नियुक्ति समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन और समाज दोनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उपस्थित वरिष्ठजनों ने भी उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

अनिल आरतानी ने कहा कि किसी भी पद के साथ बड़ी जिम्मेदारियां जुड़ी होती हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सागर आरतानी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन और मातृ संस्था दोनों को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

सम्मान समारोह के दौरान सागर आरतानी ने समाज के सभी वरिष्ठजनों और प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। बड़ों के आशीर्वाद, छोटों के सहयोग और सभी के मार्गदर्शन से समाज निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भविष्य में भी समाज के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त करते हुए सभी के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी, कार्यवाहक अध्यक्ष मोहन दीवान, विशेष सलाहकार नरेंद्र लधानी, अनिल आरतानी, उपाध्यक्ष राजेश परचानी, अशोक नावानी, किशोर लालवानी, मनोहरलाल संतवाणी, संजय सभनानी, राम वासवानी, चंद्रकुमार वाधवा, जयपाल लालवानी, द्वारका मोहनानी, महेश चंदवानी, शत्रुघ्न वासवानी, राजू वाधवा, राजू तीर्थानी, शेखर चंदवानी तथा प्रवक्ता कमल नागपाल सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।