पिछड़ा मोर्चा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

पिछड़ा मोर्चा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

पिछड़ा मोर्चा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय खंडवा में भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश मंत्री बलवंत सिंह भाटी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और सामाजिक समरसता के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत बूथ संरचना और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।