कोतवाली पुलिस का एक्शन: मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

कोतवाली पुलिस का एक्शन: मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

कोतवाली पुलिस का एक्शन: मोबाइल चोरी के आरोपी को पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

खंडवा। थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 की रात चिराखदान मल्टी क्रमांक-9 निवासी ज्योति पति नरेश सोनवणे ने रामनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि रात के समय कोई अज्ञात व्यक्ति घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुसा और टीवी के पास चार्जिंग पर रखे दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गया।

शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 445/26 के तहत धारा 331 और 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की। पुलिस टीम ने चीरा खदान निवासी मोहित पिता सतीश गौंड (20 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए दोनों मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली प्रवीण आर्य, उप निरीक्षक राजू पाटिल, प्रधान आरक्षक पंकज तोंडावद, महेश राठौर, आरक्षक विजय, नितिन और शुभम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।