खंडवा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिला चिकित्सालय परिसर स्थित साईं मंदिर में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर साईं परिवार के सेवकों की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
साईं परिवार के सदस्य दीपक कपूर ने बताया कि 28 और 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 28 जुलाई को दोपहर से होगी। इस दौरान साईं बाबा की आराधना सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 29 जुलाई को सुबह 7 बजे मंदिर परिसर में हवन का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु शामिल होकर साईं बाबा का आशीर्वाद लेंगे।
आयोजन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में दीपक कपूर, जैकी रेवतानी, योगेश सोनी, कमल नागपाल, कैलाश चंचलानी, विक्रम सहजवानी, अजय विधानी, गीतेश राजानी, प्रेम भाई, सोनू भाई, सुनील चंचलानी सहित अन्य सेवक मौजूद रहे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।
