खंडवा। श्री दादाजी धूनीवाले मंदिर प्रांगण में सोमवार को श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में ‘श्री दादाजी नमः‘ स्मारिका का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम दादाजी धूनीवाले महाराज की कृपा और आशीर्वाद के भाव के साथ आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विमोचन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने दादाजी के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा व्यक्त करते हुए स्मारिका के प्रकाशन को उनके आध्यात्मिक संदेश और जीवन-दर्शन को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सफलता के लिए मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।
इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं तथा दादाजी महाराज से प्रदेश और खंडवा विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की गई।
आयोजकों के अनुसार, ‘श्री दादाजी नमः’ स्मारिका में दादाजी धूनीवाले महाराज के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आध्यात्मिक संदेशों से जुड़े विभिन्न विषयों का संकलन किया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
