खंडवा। प्रदेश के मुखिया बोलते रहे नर्मदा जल का निजीकरण नहीं होगा…मीटर नहीं लगेंगे…लेकिन खंडवा नगर निगम में यह हो रहा है…प्रदेश के मुखिया के स्वर में महापौर भी बोले मीटर स्वैच्छिक है….लेकिन लगाना पड़ रहा है….यदि नहीं लगाया है तो अघोषित रूप से पानी बंदी भी की जा चुकी है….अब शहर के जोन 9 में किसी भी रहवासी को नर्मदा जल मीटर लगवाने पर ही जल की आपूर्ति मिल सकेगी….यह भी अघोषित है…. इस जोन की सीमा के सभी आपूर्ति वॉल बंद कर दिए गए है….यह कंपनी शासन का प्रतीक है….लेकिन यह भी अघोषित है….। निगम मनमानी कर रहा है….लेकिन यह भी अघोषित है….। जनप्रतिनिधि का मौन भी घोषित है…..कंपनी का प्रयास अघोषित है….। नियमों को दरकिनार करना भी अघोषित है…..। और शहर की जनता तो लुट रही है…कभी वादों में….कभी यादों में….कभी विश्वास में…..और हाल ही में नर्मदा जल के छलावे में….। आज यह स्थिति है कि नर्मदा जल का मीटर लगवाओ तो ही पानी पाओ…..। शहर की जनता को इंतजार है आगामी चुनाव का…जहां का वॉल कंपनी या निगम बंद नहीं कर पाएगी लेकिन मुंह का खाएगी…। जय जनता …जय नर्मदा माँ….जवाब जनता ही देगी….। शासकों और प्रशासकों को जो नर्मदा जल के नाम पर तुष्टीकरण की नीति अपनाए हुए है। जल के निजीकरण की यह अघोषित मोहर से बड़ी जनता की मोहर ही साबित होगी….। अभी तो कंपनी को समझना होगा कि दिल्ली दूर है…। एक क्षेत्र में अघोषित मोहर कारगर हो सकती है….लेकिन पूरा शहर इस झांसे में नहीं आने वाला..। आपके विचारों का इंतजार रहेगा।
Next Post
विधानसभा चुनाव हलचल- 1
Sat Feb 24 , 2018
खंडवा। (अनिल सारसर ) खंडवा संसदीय क्षेत्र अपने आप में तीन जिलों से जुड़ा हुआ है। कुल मिलाकर तीन जिलों की राजनीति से संसदीय क्षेत्र जुड़ा हुआ है। सबसे पहले खंडवा विधानसभा की चर्चा। वर्तमान में विधायक भाजपा के देवेन्द्र वर्मा हंै जो शहर के पार्षद से विधायक तक का […]
खबरें और भी हैं...
-
7 years ago
किल्लौद जनपद पंचायत पुरस्कृत
-
8 years ago
लायंनेस व लायंस द्वारा रैलियों का स्वागत
-
8 years ago
प्रकाश उत्सव-प्रभात फेरी 25 से 2 नवंबर तक
-
8 years ago
सड़क दुर्घटना में होटल व्यवसायी आलोक राठौर मौत