खण्डवा: ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से स्टार ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), खण्डवा में प्लंबिंग एवं सेनेटरी वर्क का 6 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण का शुभारंभ 17 जुलाई शुक्रवार से होगा।
आरसेटी के निदेशक ने बताया कि यह प्रशिक्षण जिले के 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के ग्रामीण बेरोजगार युवाओं के लिए आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार इस प्रशिक्षण में शामिल होकर प्लंबिंग और सेनेटरी वर्क से जुड़ी आवश्यक तकनीकी जानकारी एवं कौशल प्राप्त कर सकेंगे।
प्रशिक्षण के लिए आवेदकों के पास आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज के 5 फोटो, अंक सूची, राशन कार्ड या मनरेगा जॉब कार्ड होना आवश्यक है।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी और पंजीयन के लिए हरसूद नाका, एनवीडीए कॉलोनी, सिविल लाइन खण्डवा स्थित स्टार ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9584363186 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
आरसेटी की ओर से बताया गया कि ऐसे प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने में मददगार साबित हो रहे हैं।
