खंडवा | असहाय वृद्ध महिला को पुलिस ने पहुंचाया वृद्धाश्रम, संवेदनशीलता की मिसाल पेश की
थाना कोतवाली क्षेत्र की रामनगर चौकी पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए एक असहाय वृद्ध महिला को सुरक्षित स्थान पहुंचाया। पुलिस ने महिला की स्थिति को देखते हुए उसे दादाजी वृद्ध आश्रम में सुरक्षार्थ पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार रामनगर चौकी पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान एक वृद्ध महिला असहाय स्थिति में मिली। पुलिसकर्मियों ने महिला से पूछताछ कर उसका नाम और पता जानने का प्रयास किया, लेकिन वह सही जानकारी नहीं बता सकी।
महिला की सुरक्षा और देखभाल को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उसे दादाजी वृद्ध आश्रम में पहुंचाया, जहां उसे आवश्यक सहयोग और आश्रय मिल सकेगा। पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है।
