खंडवा में 8.43 करोड़ के 11 विकास कार्यों का शुभारंभ, प्राचीन धरोहरों का होगा कायाकल्प

खंडवा में 8.43 करोड़ के 11 विकास कार्यों का शुभारंभ, प्राचीन धरोहरों का होगा कायाकल्प

खंडवा में 8.43 करोड़ के 11 विकास कार्यों का शुभारंभ, प्राचीन धरोहरों का होगा कायाकल्प

 खंडवा| 8.43 करोड़ के 11 विकास कार्यों का शुभारंभ, रामेश्वर कुंड-पदम कुंड सहित प्राचीन धरोहरों का होगा कायाकल्प

मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना निर्माण योजना के तहत खंडवा शहर में 8.43 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले 11 विकास कार्यों का शुभारंभ बुधवार को किया गया। प्रदेश सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह और पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी की मौजूदगी में नगर निगम खंडवा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इन कार्यों की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन मुकेश तनवे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी सुदेश वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।

योजना के तहत शहर की प्राचीन धरोहरों के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के साथ सड़क, टीन शेड और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इसमें रामेश्वर वार्ड स्थित प्राचीन रामेश्वर कुंड के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए 2.60 करोड़ रुपए, संत रैदास वार्ड स्थित मुक्तिधाम के लिए 2.55 करोड़ रुपए और भैरोतालाब वार्ड स्थित पदम कुंड के लिए 1.40 करोड़ रुपए के कार्य शामिल हैं।

इसके अलावा दादाजी वार्ड में दादाजी मंदिर एवं गणेश गौशाला चौराहा सौंदर्यीकरण के लिए 77 लाख रुपए, गुरुनानक वार्ड में माखनलाल चतुर्वेदी पुराने बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण के लिए 51 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं विभिन्न वार्डों में सीसी रोड, टीन शेड और अन्य निर्माण कार्य भी कराए जाएंगे।

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। रामेश्वर कुंड, पदम कुंड और मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण शहर के विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मंत्री डॉ. विजय शाह ने खंडवा में प्रस्तावित बटालियन स्थापना, जनजातीय संग्रहालय सहित अन्य विकास योजनाओं पर भी चर्चा की।

कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों की सूची में कांग्रेस पार्षदों के वार्ड शामिल नहीं होने पर पार्षद मनोज मंडलोई सहित अन्य पार्षदों ने आपत्ति जताई। उन्होंने अपने वार्डों में भी विकास कार्य कराने की मांग रखी। इस पर विधायक कंचन तनवे ने कहा कि जहां भी आवश्यकता होगी, वहां प्राथमिकता के आधार पर काम कराए जाएंगे।