वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने का आरोप, पंधाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने का आरोप, पंधाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगने का आरोप, पंधाना पुलिस ने दर्ज किया मामला

खंडवा | वीडियो वायरल कर 50 हजार रुपए मांगने का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज

पंधाना ब्लॉक की मोहनपुरा पंचायत में नाली और सड़कों की स्थिति को लेकर बनाया गया वीडियो वायरल होने के बाद मामला थाने पहुंच गया है। पंचायत सचिव की शिकायत पर पंधाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पंचायत सचिव रामप्रकाश मोरे की शिकायत पर पंधाना निवासी गोपाल सांवनेर और लक्ष्मीनारायण केल्दे तथा कुंडिया निवासी सुनील मोरे उर्फ पिंडारे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने पंचायत क्षेत्र की नाली और खराब सड़कों का वीडियो बनाया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की। सचिव द्वारा रुपए देने से इनकार करने पर आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर उन्हें बदनाम कर दिया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।