प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से दिव्यांगजनों को मिली पहचान

प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से दिव्यांगजनों को मिली पहचान

प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयास से दिव्यांगजनों को मिली पहचान

खंडवा – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के वंचित और जरूरतमंद वर्गों को आवश्यक शासकीय सेवाओं से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला प्रशासन के सहयोग से आशा धाम में निवासरत दो दिव्यांगजनों का आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराई।

जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने बताया कि आधार कार्ड के अभाव में कई बार जरूरतमंद लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी आती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए दोनों दिव्यांगजनों का आधार पंजीयन कराया गया और आधार कार्ड बनवाने की कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि इस कार्य में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता, सामाजिक न्याय विभाग और ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अनिल चंदेल का सहयोग रहा। सभी के समन्वित प्रयासों से आशा धाम में रहने वाले दोनों दिव्यांगजनों को अब आधार कार्ड की सुविधा मिल सकी है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों और सरकारी सुविधाओं से जोड़ने के लिए इस तरह की पहल आगे भी जारी रहेगी।