Indore Hit And Run: रांग साइड से आई BMW ने युवतियों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

इंदौर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शहर के महालक्ष्मी मैदान के पास स्कूटर सवार दो लड़‍कियों को रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उन्हें लोग अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई।

घटना के बाद चालक ने भागने के चक्कर में बीएमडब्ल्यू खंभे में ठोक दी। इसके बाद वो कार को वहीं छोड़कर भाग गया। हादसे में मृत युवतियों के नाम दीक्षा पिता अशोक जादौन और लक्ष्मी पिता नाथू सिंह हैं।

मेला देखकर लौट रहीं थी

ये दोनों स्कूटर से मेला देखकर अपने घर जा रही थीं। तभी रांग साइड में तेज रफ्तार में आई एक बीएमडब्ल्यू कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वो स्कूटर सहित दूर गिरीं। आस-पास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। तेज रफ्तार कार की टक्कर से गंभीर चोट लगने पर दोनों बुरी तरह से घायल हो गईं थी। उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Next Post

धार का रिश्वतखोर CEO:लोकायुक्त ने 25 हजार लेते दबोचा, खंडवा में उस पर 58 लाख की रिकवरी

Sun Sep 15 , 2024
शनिवार को इंदौर लोकायुक्त ने धार जिले की उमरबन जनपद पंचायत के सीईओ काशीराम कानूडे को 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। इससे पहले वह खंडवा में लंबे समय तक पदस्थ रहा। पुनासा जनपद के बहुचर्चित घाट घोटाले का मास्टर माइंड रहा है। काशीराम पर घाट […]

You May Like