जमशेदपुर में पीएम मोदी ने JMM-Congress-RJD को घेरा

Jharkhand News पीएम मोदी जमशेदपुर पहुंच चुके हैं। सुबह ऑनलाइन के माध्यम से उन्होंने वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई थी। अब वह जमशेदपुर पहुंचकर लोगों को संबोधित कर रहे हैं।दरअसल मौसम खराब होने की वजह से उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया। वह सुबह में जमशेदपुर नहीं पहुंच सके। इसलिए रांची से ऑनलाइन होकर उन्होंने ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी को हराने के लिए सारा विपक्ष एकजुट था, लेकिन आपका आशीर्वाद उन सब पर भारी पड़ा। देश को मोदी पर भरोसा है। युवाओं, मध्यवर्ग का भरोसा मोदी है। इस भरोसे को मजबूत बनाने के लिए मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि साथियाें झारखंड और भाजपा का रिश्ता राजनीतिक व चुनावों का रिश्ता हैं। यह रिश्ता दिल का है, यह रिश्ता अपना है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है।

झारखंड और भाजपा सिर्फ चुनावों का रिश्ता नहीं। यह रिश्ता दिल और अपनेपन का है। झारखंड का सपना भाजपा का अपना सपना है। आप सबसे पूछता हूं, आदिवासी बच्चों को लिए अच्छी शिक्षा की चिंता किसने की। 400 से ज्यादा एकलव्य आवासी विद्यालय बनाएं।

झारखंड के तीन सबसे दुश्मन- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के तीन सबसे दुश्मन है। झारखंड के दुश्मनों को पहचानिए। झारखंड के तीन दुश्मन – जेएमएम, आरजेडी और कांग्रेस, झारखंड के निर्माण का बदला आज भी आरजेडी झारखंड से उतारती है।

कांग्रेस को झारखंड से नफरत है। कांग्रेस ने कितने दशक दिल्ली में बैठकर राज किया। इऩ्होंने दलित पिछड़ा आदिवासी समाज को आगे नहीं बढ़ने दिया।

जेएमएम किसके साथ खड़े हैं। ये लोग आदिवासियों के जंगल, जमीन पर कब्जा करने वालों के साथ हैं। झारखंड के बहुत बड़ा मुद्दा घुसपैठ, हर झारखंडी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। झारखंड हाई कोर्ट ने जांच का आदेश दिया है।

जेएमएम सरकार मानने के लिए तैयार नहीं है कि झारखंड में घुसपैठ हो रहा है। आज संताल परगना और कोल्हान में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ बहुत बड़ा खतरा। यहां की पहचान और डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है।

Next Post

Indore Hit And Run: रांग साइड से आई BMW ने युवतियों को मारी टक्कर, दोनों की मौत

Sun Sep 15 , 2024
इंदौर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवतियों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक शहर के महालक्ष्मी मैदान के पास स्कूटर सवार दो लड़‍कियों को रांग साइड से आ रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उन्हें लोग अस्पताल […]

You May Like