……हत्यारा खून से सने हथियार लेकर घूमता रहा

खंडवा। शराब की लत इंसान को हैवान बना देती है। हैवानियत में वह किसी भी हद तक जा सकता है। कुछ ऐसा ही मामला जिला मुख्यालय के नजदीक गांव में हुआ। जहां शराबी पति ने अपनी पत्नि का गला रेतकर हत्या कर दी। और खून से सने हथियार लेकर घूमता रहा। नशे की लत में उसे यह अहसास था कि घर के अंदर का शोर गांव वालों का सुनाई दे सकता है इसलिए शराबी पति ने टीवी की आवाज तेज कर दी। पत्नि की हत्या के बाद घर में ताला लगा दिया और पिछली गली की ओर गया वहां घर के बाहर खड़ी महिला से पानी मांगा। हाथ खून से सने देखकर महिला घबराई तो शराबी पति ने उस महिला पर हमला कर दिया बचाव के लिए आई एक अन्य के साथ भी मारपीट की और भाग गया।  घटना ग्राम मोरघड़ी की है।
एसडीओपी यशपाल सिंह ने बताया मंगलवार सुबह बलीराम पंचोले घर पहुंचा और पत्नि धनीबाई पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घर से भागते समय उसने पिंकी पति मुकेश भालसे से पानी मांगा था। पिंकी ने बलीराम के हाथ खून से सने देखे तो वह घबराई हत्यारे बलीराम ने पिंकी की चोटी पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। पिंकी की आंख और हाथ पर चाकू के घाव हो गए जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं बचाव करने आए देवराम पर भी हमला किया। दोनों घायलों का इलाज शासकीय अस्पताल में चल रहा है।
मृतक धनीबाई के बेटे नारायण पंचोले के अनुसार वह रोज की तरह सेल्दा प्लांट पर निकल गया था वहीं उसे सूचना मिली कि माँ की हत्या हो गई। पिता बलीराम को शराब की लत थी। शंका है कि पिता माँ से पैसे मांग रहा होगा। और विवाद इसी बात पर हुआ होगा। पिता का मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं है। पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।