नवतपा के पहले ही बदलने लगा मौसम

खंडवा। मौसम में बदलाव से गर्मी के तमतमाते तेवर ढीले पड़ गए है। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ गई है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई जा रही है। इससे नवतपा के पहले तापमान और नीचे जा सकता है।

चार दिन बाद नवतपा शुरू हो रहा है। इसके पूर्व ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। एक सप्ताह से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी से परेशान लोगों को इससे आंशिक राहत है। यह स्थिति शनिवार को प्रदेश के उत्तरी भाग में बारिश और हवा-आंधी चलने से बन रही है। आसमान पर बादलों की अटखेलियां और हवा में नमी बढ़ने से अधिकतम तापमान घटने लगा है। रविवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री और अधिकतम 26.0 डिग्री दर्ज हुआ

Next Post

सड़क दुर्घटना में होटल व्यवसायी आलोक राठौर मौत

Mon May 22 , 2017
खंडवा–आनंद नगर स्थित होटल चहल-पहल के संचालक आलोक राठोर की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत गई। वे बैतूल के पाढऱ गांव से परिवार की बारात में शामिल होकर निजी कार से खंडवा लौट रहे थे। उनके साथ कार में खंडवा के रिश्तेदार धीरज राठौर भी थे।इसी दौरान रोशनी थाने […]

You May Like