प्रशासनिक सर्जरी की दूसरी कड़ी, 13 कलेक्टरों को हटाया

भोपाल। प्रशासनिक सर्जरी की दूसरी कड़ी में शनिवार को सरकार ने 13 कलेक्टरों को हटा दिया।मुख्यमंत्री के उपसचिव अनिल सुचारी अब विदिशा कलेक्टर होंगे, वहीं अविनाश लवानिया को कलेक्टर बनाकर होशंगाबाद भेजा गया है। यहां पदस्थ संकेत भोंडवे अब उज्जैन कलेक्टर होंगे। विदिशा से हटाकर एमबी ओझा को अपर सचिव स्कूल शिक्षा बनाया है। हाल ही में आईएएस बने रमेश भंडारी को छतरपुर का जिम्मा सौंपा गया है।

सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली जाने से पहले शुक्रवार रात ही तबादला सूची को हरी झंडी दे दी थी। इसमें 2007 बैच के चार अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया है। इन्हें सरकार ने प्रशिक्षण पर जाने से रोक दिया था। इसके साथ ही उन अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ हटाया गया है, जिनको लेकर शिकायतें थीं।

अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना

कवींद्र कियावत—कलेक्टर उज्जैन—-सचिव शासन

एमबी ओझा—कलेक्टर विदिशा—अपर सचिव स्कूल शिक्षा

मसूद अख्तर—-कलेक्टर छतरपुर—संचालक एड्स एवं पदेन अपर सचिव स्वास्थ्य

ज्ञानेश्वर पाटिल—कलेक्टर बैतूल—अपर सचिव उच्च शिक्षा, अतिरिक्त परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान

राजीव चन्द्र दुबे–कलेक्टर शिवपुरी—अपर सचिव परिवहन, प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम

प्रमोद कुमार गुप्ता—संचालक तकनीकी शिक्षा तथा अपर सचिव नगरीय विकास—अपर आयुक्त सागर

आशीष सक्सेना—उप प्रशासक राजधानी परियोजना प्रशासन—कलेक्टर झाबुआ

बाबूसिंह जामौद—संचालक लोक शिक्षण—कलेक्टर अशोकनगर

अनिल सुचारी—उपसचिव मुख्यमंत्री—कलेक्टर विदिशा

संकेत भोंडवे—कलेक्टर होशंगाबाद—कलेक्टर उज्जैन

शशांक मिश्रा—कलेक्टर सिंगरौली—कलेक्टर बैतूल

डॉ.रामराव भोंसले—सीईओ जिपं सीहोर—कलेक्टर नरसिंहपुर

ओपी श्रीवास्तव—उपसचिव नगरीय विकास—कलेक्टर शिवपुरी

अरुण कुमार तोमर—कलेक्टर अशोकनगर—सचिव राजस्व मंडल ग्वालियर

एसएनएस चौहान— कलेक्टर पन्ना—कलेक्टर सिंगरौली

राजीव शर्मा—कलेक्टर शाजापुर—-उपसचिव शासन

अलका श्रीवास्तव—अपर आयुक्त सागर—कलेक्टर शाजापुर

अरुणा गुप्ता—कलेक्टर झाबुआ—-प्रबंध्ा संचालक डेयरी फेडरेशन

दीपक सिंह—अपर कलेक्टर इंदौर—कलेक्टर बुरहानपुर

रमेश भंडारी—उप सचिव मुख्यसचिव—कलेक्टर छतरपुर

आईरिन सिंथिया जेपी—कलेक्टर बुरहानपुर—कलेक्टर पन्ना

सिबि चक्रवर्ती एम—कलेक्टर नरसिंहपुर—उपसचिव शासन

अविनाश लवानिया—मेला अधिकारी सिंहस्थ एवं आयुक्त नगर निगम उज्जैन—कलेक्टर होशंगाबाद

आशीष सिंह—अपर आयुक्त नगर निगम उज्जैन—-आयुक्त नगर निगम उज्जैन

Next Post

माखनलाल चतुर्वेदी के विचारों व लेखों पर आधारित ग्रंथ तैयार किया जाये- चिटनिस

Sat Aug 27 , 2016
खण्डवा- माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विष्वविद्यालय के अंतर्गत स्थापित कर्मवीर विद्यापीठ में ‘‘माखनलाल चतुर्वेदी की पत्रकारिता एवं रतौना प्रसंग‘‘ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं प्रदेष की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री अर्चना चिटनिस ने इस अवसर पर कहा कि माखनलाल चतुर्वेदी […]

खबरें और भी हैं...

Breaking News