भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकारिणी का गठन

खंडवा। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे की जिला कार्यकारिणी का गठन किया जा चुका है। भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले की सहमति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने अपनी जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर चेतराम पटेल भोगांवा, माखनलाल साद सिंगाजी, तुलसीराम वर्मा खालवा, चंपालाल पटेल गुड़ी, रामजी चौधरी काकरिया, विमल चौधरी खंडवा, डा. मंशाराम पटेल हरसवाड़ा, मांगीलाल पटेल सरई को शामिल किया है। वहीं जिला महामंत्री के पद पर अशोक पटेल सारोला, गोपाल सोनी खंडवा के साथ जिला मंत्री पद पर गणेश ढापकरी खोकरिया, ओमप्रकाश गौर धारूखेड़ी, गौरीशंकर सेन देशगांव, संतोष यादव खंडवा, नानूराम वर्मा गुंजली, गंगाप्रसाद यादव जलवाबुजुर्ग, अनिल वर्मा खंडवा, प्रकाश काले पंधाना को लिया गया है। जिला कोषाध्यक्ष पद पर तुलसीराम महाजन डुल्हार एवं जिला कार्यालय मंत्री परमानंद कुशवाह, सह मंत्री देवा भावसार, जिला मीडिया प्रभारी परमानंद पटेल निशानिया, सोशल मीडिया प्रभारी नीरज कुशवाह, जिला प्रचार मंत्री शशांक गौर को जिला कार्यकारिणी में लिया गया है। भाजपा के वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं ने नई टीम को बधाई दी।

भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश कोटवाले की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने 11 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसमें नंदू राठौर दैलावाड़ी को हरसूद मंडल, रामकृष्ण लौवंशी मल्हारगढ़ को खालवा मंडल, राजेश सपकाल सिरालिया रोशनी मंडल, तोताराम चौहान पाटाखाली किल्लौद मंडल, आत्माराम गुर्जर फेफरियाकला मूंदी मंडल, सुरेश यादव खुटलाकला पुनासा मंडल, महेश गुर्जर पाचम्भा पंधाना मंडल, युवराज पटेल पुरनपुरा को सिंगोट मंडल, हरेराम कुशवाह कोलाडिट छैगांव मंडल, रमाकांत बडग़ुर्जर बिजोराभील खंडवा ग्रामीण एवं खंडवा नगर के मंडल अध्यक्ष पद पर नगेन्द्र राठौर खंडवा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्षों को बधाई दी।

Next Post

युवा मोर्चा भाजपा की रीढ़, प्रदेश में कांग्रेस की हालत दयनीय - विजयवर्गीय

Mon Nov 6 , 2017
खण्डवा। भारतीय युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। युवा कार्यकर्ताओं की एकजुटता, समर्पण, निष्ठा, लगन से ही पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल कर कांग्रेस मुक्त देश बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में जो ठोस कदम उठाए हैं वे मील का पत्थर साबित हो रहे हैं । कार्यकर्ता […]

You May Like